Jharkhand (Gramin) Ration Card Form – झारखण्ड राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरे


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सभी नागरिकों को खाद्य पदार्थ मुहैया करवाया जायेगा ऐसा लक्ष्य भारत सरकार का है और इसी लक्ष्य को ध्यान में रख कर झारखण्ड सरकार कदम उठा रही है जिसके लिए अन्तोदया राशन कार्ड चालु किया गया है। और भी कई प्रकार के राशन कार्ड बनाये गए हैं जिनकी सहायता से जरूरत मंदो को सहायता दी जा सके। और इसी वजह से इस लेख में हम Jharkhand (Gramin) Ration Card Form – झारखण्ड राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरे सिखने वाले हैं। जिससे आप भी सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ का फायदा उठा सके। 

राशन कार्ड आप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए लेख के अंत में लिंक दिया हुआ है कृपया वहां से आप राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड कर लें एवं उसका प्रिंट निकल ले। 

Jharkhand (Gramin) Ration Card Form – झारखण्ड राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरे :


  • फॉर्म के टॉप राइट कार्नर में आपको अपना बैंक खाते का विवरण लिखना है जैसे की अकाउंट नंबर, बैंक का नाम, अकाउंट होल्डर का नाम, साखा का नाम और सब महत्वपूर्ण IFSC कोड।
  • इसके बाद आपको टॉप लेफ्ट कार्नर में आपको अपने पते की जानकारी देनी है। जिसमे आपको अपना वार्ड नंबर या टोला का नाम, ग्राम, मतदान केंद्र संख्या, पंचायत एवं प्रखंड का नाम लिखना है। अगर आपको इन सब की जानकारी नहीं है तो परेशानी की कोई बात नहीं है। आप अपने इलाके के राशन दुकान वाले से इसके बारे में पूछ सकते है या अपने कौंसिलर ऑफिस में जा सकते है वह आपको यह जानकारी जरूर मिल जाएगी।
  • उसके बाद आपको अपना व्यक्तिगत विवरण देना है।

यहाँ पर आपको सीरियल नंबर लिखना है। उसके बाद आपको अपनी फैमली के उस वयक्ति का नाम लिखना है जिसका राशन कार्ड बनवाना है। अगर आप को खुद का राशन कार्ड बनवाना है तो आपको यह अपना नाम लिखना होगा। फिर आपको अपने पिता का नाम लिखना है अगर आप सादी सुदा हो तो अपने पति का नाम लिखना है। आपको आयु लिखना है। आगे आपको अपना लिंग बताना है की आप महिला हो या पुरुष। इसके बाद अगर आपके पास आधार कार्ड है तो यहाँ आपको अपना आधार कार्ड नंबर लिखना है। परन्तु जैसा की फॉर्म में दिया हुआ है की अगर आप आधार संख्या लिख रहे है तो आपको आधार की छायाप्रति को संलग्न करना आवश्यक है। उसके बाद यहाँ आपको अपना कांटेक्ट डिटेल्स यानि की अपना मोबाइल नंबर लिखना है।

राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पे क्लिक करे

⇒ Jharkhand-Gramin-Ration-Card-Application-Form-Download
⇒ Jharkhand Ration Card List – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) झारखंड की पात्रता सूची
  • उसके बाद निचे आपको अपना सिग्नेचर करना है।
  • इसके बाद आपको घोसना पत्र में अपना नाम, अपने पिता या पति का नाम, अपनी आयु लिखकर २ नंबर कॉलम से किसी १ ऑप्शन तो टिक करके निचे अपना स्थान, तारीख, नाम और सिग्नेचर लिख कर फॉर्म कम्पलीट करना है।

Leave a Comment