SBI Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – एस बी आई सुकन्या समृद्धि योजना


सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार ने  दिनांक 2 दिसंबर 2014 के अनुसार शुरू किया गया है। और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा दिनांक 11 मार्च 2015 के अनुसार बैंकों को सर्कूलेट किया गया है। इस योजना के अंतर्गत खाते खोलने की सुविधा एसबीआई की सभी शाखाओं में उपलब्ध है। इस लेख में हम SBI Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – एस बी आई सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानेंगे। 

SBI Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – एस बी आई सुकन्या समृद्धि योजना

 

सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य : बालिकाओं के कल्याण को बढ़ावा देना। इस योजना के अंतर्गत हम जो धन राशि जमा करेंगे उसे हम बालिका के बड़े हो जाने के बाद उसकी पढ़ाई या फिर शादी के लिए युस कर सकते हैं। 

सुकन्या समृद्धि खाता कौन खोल सकता हैबालिकाओं की तरफ से उनके नैसर्गिक/विधिक अभिभावक यह खाता खोल सकता है। जब तक लड़की 18 वर्ष की नहीं हो जाती तब तक इस खाते की देख रेख माता पिता को करनी होगी उसके बाद लड़की खुद ही इस खाते की देख रेख कर सकती है। 


सुकन्या समृद्धि खातों की अधिकतम संख्या : दो बालिकाओं तक या द्वितीय जन्म के समय जुड़वा बालिकाओं के मामले में तीन बालिकाओं तक या प्रथम जन्म के समय ही पैदा हुई तीन बालिकाओं तक।

न्यूनतम एवं अधिकतम जमा राशि : एक सौ रुपए के गुणक के साथ न्यूनतम रु.1000/- और उसके बाद एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम वार्षिक राशि रु.1,50,000/- रूपए तक जमा करा सकते हैं। 

जमा की अवधि : खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष।

अधिकतम अवधि जिसमें राशि जमा की जा सकती है : खाता खोलने की तिथि से 14 वर्ष।

जमा पर ब्याज :  सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत ब्याज दर हर साल तय की जाएगी। अभी तक अधिकतम ब्याज दर 9.2 % दी गई है। 

कर में छूट : इस योजना को सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। जिससे आप को इस खाते में जमा की गई राशि के ऊपर कोई टैक्स नहीं देना होगा 

अनियमित भुगतान : अगर आप ने हर वर्ष नियमित रूप से भुगतान नहीं किया तो आपको 50 रूपए तक का दंड भरना पढ़ सकता है। 

जमा करने का तरीका :  आप इस योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि खाता में चेक, नकद, डिमांड ड्राफ्ट या फिर ऑनलाइन भी पैसे जमा करवा सकते हैं। 

परिपक्क्वता : 18 वर्ष की आयु होने के बाद उच्च शिक्षा, शादी के प्रयोजन हेतु आप पैसे निकल सकते हैं और अगर नहीं निकलना चाहते हैं तो 21 वर्षों में इसमें रखी धन राशि परिपक्क्व हो जाएगी। 

Sukanya Samriddhi Scheme Eligibility in Hindi – सुकन्या समृद्धि योजना पात्रता:

  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए लड़की की उम्र अधिकतम 10 साल या फिर उससे कम होनी चाहिए। 
  • जिसके नाम से खाता खुलवाना है उसका जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। 
  • 2nd February 2003 से 1st December 2015 के बिच पैदा हुई लड़कियों के नाम से खाता खुलवाया जा सकता है। 
  • लड़की के लिए खाता या तो उसके माता-पिता या फिर कोई legal guardian खुलवा सकता है। 

 

Leave a Comment