भीम ऐप की सारी जानकारी – BHIM App Ki Saari Jaankari


BHIM App (BHIM-Bharat Interface for Money) पैसे के लेनदेन हेतु भारत सरकार के पहल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम(NPCI) द्वारा आरम्भ किया गया एक मोबाइल ऐप है। भीम ऐप Unified Payment Interface (UPI) पर आधारित है। यह 30 दिसंबर 2016 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिगी धन मेला में भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऐप के द्वार हम बड़ी आसानी से मोबाइल नंबर या आधार नंबर युस कर के एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है। इस ऐप का लक्ष्य e-payments और cashless ट्रांसेक्शन्स को बड़वा देना है। इस लेख में हम “भीम ऐप की सारी जानकारी” के बारे में जानेंगे।

तो चलिए देखते है भीम ऐप की सारी जानकारी :

BHIM App में उपलब्ध सेवाएं :

 

1. Send Money – BHIM App में उपस्थित विकल्प “Send Money” की साहयता से आप Virtual Payment Address(VPA), Account no और IFSC अथवा QR Scan के द्वारा किसी को भी पैसे भेज सकते है। बैंक में रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा भी इस ऐप से पैसे ट्रांसफर किये जा सकते है।

2. Request Money – इस विकल्प की साहयता से आप Virtual Payment Address(VPA) इंटर कर के पैसा प्राप्त भी कर सकते है।


3. Scan & Pay – इस विकल्प की साहयता से हम QR कोड को स्कैन एवं जेनरेट करके पैसो का लेन-देन कर सकते है।

4. Transactions – इस विकल्प की साहयता से आप अपने ट्रांसेक्शन हिस्ट्री को देख सकते है। इस में उपस्थित report विकल्प के माध्यम से आप किसी declined ट्रांसेक्शन की report भी कर सकते है। आप यहाँ pending collect request भी चेक कर सकते है।

5. Profile – इस विकल्प की साहयता से आप अपना QR कोड एवं payment address जो की आप ने पहले से बनाया हुआ है, उसे देख सकते है। यहाँ आप QR कोड को डाउनलोड भी कर सकते है और उसे शेयर भी कर सकते है WhatsApp, Gmail इत्यादि मैसेंजर की साहयता से।

6. Bank Account – इस विकल्प में आप अपने बैंक अकाउंट के बारे में जान सकते है जो की BHIM ऐप के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ आप अपने बैंक अकाउंट को चेंज भी कर सकते है और उसके UPI PIN को भी चेंज कर सकते है।

 

BHIM App की खास विशेषताएं:

 

1. QR कोड आधारित स्कैन और भुगतान विकल्प उपलब्ध है। इसमें आप खुद का QR कोड जेनेरेट कर सकते है।

2. आप यहाँ भविस्य में करने वाले लेनदेन के लिए  beneficiaries को सेव कर के भी रख सकते है।

3. इस ऐप में ट्रांसेक्शन हिस्ट्री देखने के साथ साथ आप balance request भी कर सकते है।

4. यह ऐप 12 भाषाओ में उपलब्ध है।

5. यहाँ आप UPI PIN create, reset और change कर सकते है।

6. यहाँ आप ट्रांसेक्शन से रिलेटेड किसी प्रॉब्लम को दर्ज भी कर सकते है।

7. आधार नंबर के साहयता से भी पैसो का लेन देन कर सकते है बसर्ते के आधार नंबर बैंक अकाउंट के साथ लिंक्ड हो।

8. आप किसी संदेहस्पद वयक्ति जो की आप को collect request भेज रहा हो उसे ब्लॉक भी कर सकते है।

9. इसके नए अपडेटेड वर्शन में आपको ट्रांसेक्शन हिस्ट्री डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।

10. अपडेटेड वर्शन में आपको one time ऑप्शन भी मिलेगा non-mobile VPA को edit करने के लिए।

11. नए अपडेट के बाद इसमें SBI Maestro भी accepted है।

 

BHIM App की सुविधाएं :

 

1. इस ऐप की साहयता से आप पैसो के लेन देन के साथ साथ किसी उपभोक्ता का पेमेंट भी कर सकते है।

2. इसकी सहायता से आप cashless ट्रांसेक्शन कर सकते है कही भी और कभी भी। यह 24X7, 365 days काम करने वाली मनी ट्रांसफर सेवा है।

3. आप अपनी  बोलचाल की भासा में इसे युस कर सकते है। नए अपडेट के बाद यह कुल 12 भाषाओ में उपलब्ध है। वो लैंग्वेजेज है इंग्लिश, हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलगु, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, बंगाली, असामी एवं उड़िया।

4. इसकी साहयता से आप का ट्रांसेक्शन तुरंत ही सम्पूर्ण हो जाता है आपको बैंक खुलने या कोई working day के लिए वेट नहीं करना पड़ता।

5. आप किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे भेज सकते है उसके लिए आपको अकाउंट नंबर रेजिस्टर करने की जरुरत भी नहीं पड़ती।

6. अगर आपके फ़ोन में इंटरनेट नहीं है तो आप अपने फ़ोन *99# डायल कर के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हो।

7. UPI PIN के अलावा आप फिंगरप्रिंट्स के साहयता से भी ट्रांसेक्शन कर सकते हो।

8. आप Scan and Pay के माध्यम से बड़ी तेजी से ट्रांसेक्शन कर सकते हो।

9. अन्य पेमेंट ऐप जैसे  PayTM, MobiKwik, mPesa, Airtel Money इत्यादि में आपको पहले पैसे ऐड करने पड़ते है उसके बाद ही आप ट्रांसेक्शन कर पाते हो, परन्तु इस ऐप में आप पैसे ऐड किये बिना ही सीधे दो बैंको के बिच ट्रांसेक्शन कर सकते हो।

10. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है की आप इसमें पैसे मांग भी सकते है किसी और से collect money विकल्प के द्वारा।

 

ट्रांसफर लिमिट्स (Transfer Limits):

 

1. आप प्रति ट्रांसेक्शन अधिक्तम 10,000 रुपये ट्रांसफर कर सकते है।

2. प्रति दिन की ट्रांसफर राशि की सीमा अधिक्तम 20,000 रुपये है।

3. प्रति दिन किसी बैंक से अत्यधिक 20 ट्रांसेक्शन किये जा सकते है।

 

ट्रांसेक्शन चार्जेस (Transaction Charges): 

 

1. अगर आप इसे इंटरनेट के माधयम से अपने फ़ोन पे युस कर रहे है तो आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

2. अगर आप BHIM App की मोबाइल सेवा यानि *99# का युस कर रहे है तो आपके मोबाइल ओपेरटर के द्वारा एक मैसेज के लिए जो शुल्क लिया जाता है। वो चार्जेस आपको देना पड़ेगा।

3. BHIM App के द्वारा कोई चार्जेस नहीं लगाया गया है। परन्तु ये युस बैंक पर निर्भर करता है, जिसे हम युस कर रहे है की वो हमारे BHIM App को युस करने पर कोई चार्जेस लगता है या नहीं।

 

BHIM App के द्वारा किया जा सकने वाले ट्रांसेक्शन:

 

  1. Request or Send Money via Payment Address
  2. Send Money to Aadhaar Number
  3. Request or Send Money to Mobile number
  4. Send Money through MMID, Mobile No.
  5. Send Money through IFSC code, Account No.
  6. In addition, you can use the scan and pay option for Merchant payments.

 

BHIM App युस करने की  Eligibility :

 

ऐप पर रजिस्टर करने से पहले, कृपया निम्नलिखित बातो को सुनिश्चित कर लें

  1. आप के पास अपने बैंक अकाउंट का एक वैध (valid) डेबिट कार्ड (Debit Card) होना आवश्यक है।
  2. आप का मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट के साथ लिंक होना चाहिए।
  3. आप का रजिस्टर मोबाइल नंबर उस फ़ोन में लगा होना चाहिए जिस फ़ोन से आप BHIM App युस करने वाले हो।
  4. आप ने अपने बैंक अकाउंट को मोबाइल/इंटरनेट बैंकिंग के लिए रजिस्टर करवाया हो।
  5. आपका फ़ोन में android version 4.2 या इससे लेटेस्ट version होना चाहिए तभी आप BHIM App युस कर पाओगे।

BHIM App कैसे इनस्टॉल करे :

 

BHIM Aip इनस्टॉल करने के लिए आपको अपने android mobile के play store में जाकर पहले इसे डाउनलोड करना पड़ेगा उसके बाद आप इसमें रजिस्टर कर सकते हो। डिटेल में जानने के लिए निचे दिए गए लिंक पे क्लिक करे।

BHIM App कैसे डाउनलोड एवं इनस्टॉल करे

 

BHIM App UPI PIN कैसे सेट करे

 

BHIM App UPI PIN सेट करने के लिए आप को ऐप में login करके अपने बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा उसके बाद आपको UPI PIN सेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा। डिटेल में जानने के लिए की कैसे सेट करे UPI PIN निचे दिए गए लिंक पे क्लिक करे।

BHIM App UPI PIN Reset/Change कैसे करे

 

BHIM App में money ट्रांसफर कैसे करे :

 

BHIM App की सबसे बड़ी खासियत यह है की इस ऐप में आप money send करने के साथ साथ किसी से money मांग भी सकते है। इसमें पैसो लेन देन के बारे में डिटेल में जानने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

⇒ BHIM App Me Money Kaise Send Kare

भीम ऐप (BHIM App) से मनी कैसे रिसीव करे

हम आसा करते है की ऊपर दी हुई जानकारी आपके लिए लाभदायक साबित हो। इसी तरह की और जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ और फॉलो करे हमारे वेबसाइट को।

धन्यवाद।

Leave a Comment