Rajasthan Ration Card List – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) राजस्थान की पात्रता सूची


अगर आप राजस्थान में रहते हैं और आपने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अन्तर्गत राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है। पर आपको अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं मिला है तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं क्युकी हम आपको इस लेख में यही बताने वाले हैं की आप कैसे ऑनलाइन अपने राशन कार्ड की एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। आप ऑनलाइन Rajasthan Ration Card List देख सकते हैं और खुद के राशन कार्ड को भी खोज सकते है।

ये भी देखें:

Rajasthan Ration Card List – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) राजस्थान की पात्रता सूची :

स्टेप 1:

इसके लिए  पहले आपको अपने राज्य यानि राजस्थान सरकार का खाद एवं रसद विभाग का ऑफिसियल वेबसाइट खोलना होगा। इसके लिए आप इस लिंक http://food.raj.nic.in पे क्लीक कर के राजस्थान का ऑफिशल साइट खोल सकते है। जब आप मोबाइल से इस लिंक को खोलेंगे तो आपको स्क्रॉल करके निचे जाना होगा। जहाँ पर आपको खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) रिपोर्ट दिखेगा। उसमे क्लिक करने पर आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। इसके बाद आपको Report of NFSA and non NFSA Beneficiary के लिंक में क्लिक करना होगा। जैसा की निचे की इमेज में दिखाया गया है ।


स्टेप 2:

लिंक में क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा जिसमे आपको NFSA की सूचि दिखाई देगी। उस लिस्ट में आपको जिलेवार राशन कार्ड की लिस्ट मिलेगी। कृपया अपने District को सेलेक्ट करें। यहाँ पर मैंने उदहारण के लिए अजमेर को सेलेक्ट किया है।

स्टेप 3:

इसके बाद आपको अपना एरिया सेलेक्ट करना है यहाँ पर उदहारण के लिए मैंने अराई को सेलेक्ट किया है। उसे क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसे मैंने निचे के इमेज में दिखाया है आपको।

स्टेप 4:

इसके बाद आपको अपने FPS शॉप होल्डर के नाम या उसके कोड से अपने इलाके का राशन कार्ड का लिस्ट खोजना है। यहाँ पर उदहारण के लिए मैंने पहला वाला सेलेक्ट किया है । 

स्टेप 5:

FPS शॉप में क्लीक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमे आप के एरिया के सभी राशन कार्ड का विवरण दिया हुआ रहेगा जिसमे आप अपना राशन कार्ड नंबर, या आपका नाम या अड्रेस के सहयता से अपने राशन कार्ड का विवरण देख सकते है। जो की निचे की इमेज में आपको दिखाया गया है।

  • राजस्थान राशन कार्ड एवं राशन वितरण की अपडेटेड स्थिति जानने के लिए निचे के लिंक पर क्लिक करे

राशन कार्ड एवं राशन वितरण का विवरण देखें

  • अपने जिले के हिसाब से राशन कार्ड की सम्पूर्ण जानकारी के लिए निचे लिंक पर क्लीक करे।

 जिले वार BPL/SBPL/AAY राशन कार्ड विवरण

इस तरह आप अपने राशन कार्ड का विवरण बड़ी आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हमारे इस लेख के माध्यम से।

राशन कार्ड बनवाने हेतु फॉर्म डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

Ration Card NFSA Application Form

शिकायत दर्ज करें  

हम आसा करते है की इस लेख की साहयता से आप अपने राशन कार्ड के बारे में जान पाएंगे। इसी तरह की जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ और फॉलो करे हमारे इस ब्लॉग को। 

धन्यवाद।

1 thought on “Rajasthan Ration Card List – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) राजस्थान की पात्रता सूची”

  1. Sir mera rasan card se rasan nahi mil
    Kagaj ki sari process ki or sapth patr bhi
    Banwaya online karwa diya jiske bad bhi
    Rasan nahi mil rha

Leave a Comment