KYC फॉर्म को भरने के लिए किसी भी आवेदनकर्ता को उसके भरने के इंस्ट्रक्शन को  अच्छे तरह से पड़ना जरुरी है । तो चलिए हम आपको स्टेप वाइज बताते है की KYC फॉर्म कैसे भरे ।

हम आपको KYC फॉर  इंडिवीडुअल्स भरना सिखाएंगे । सबसे पहले जैसा की KYC एप्लीकेशन फॉर्म में दिया हुआ है की फॉर्म इंग्लिश और कैपिटल लेटर में भरना है। तो आप यहाँ ब्लैक पेन का उपयोग कर सकते है।

तो कॉलम वाइज जानिए की कैसे भरे इस KYC फॉर्म को ।

KYC Form Sample

KYC फॉर्म को २ भाग में बाटा गया है

A) आइडेंटिटी डिटेल्स

B) एड्रेस डिटेल्स

भाग (A)

  • आवेदनकर्ता का नाम जो की आपके पहचान पत्र में दिया हुआ हो उसे भरना है इस एक नंबर कॉलम में ।
  • इस २ नंबर कॉलम में आपको अपने पिताजी का नाम जैसा की आपके आइडेंटिटी कार्ड में दिया गया है लिखना है । अगर आप सादी सुदा महिला है तो आपको यंहा अपने पति का नाम भी लिख सकती है ।
  • ३ नंबर कॉलम में ३ भाग है तो (a) में आपको अपना लिंग बताना है मतलब आप स्त्री हो या पुरुष। फिर (b) में आपको यह बताना है की आप सदी सुदा हो या नहीं इसके बाद (c) में आपको अपनी जनम तिथि लिखनी है वो भी जैसे फॉर्म में दर्शाया गया है यानि पहले डेट फिर मंथ उसके बाद ईयर।
  • ४ नंबर कॉलम को २ भाग में बाटा गया है जिसमे पहले नॅशनलिटी लिखनी है उसके अनुसार ही दूसरा पार्ट आप भर सकते है की आप इंडिया में रहते है या बहार।
  • ५ नंबर कॉलम में पहले आपको अपना पैन नंबर लिखना होगा जो की आवश्यक है इसके बिना KYC अपडेट नहीं हो सकती इसके बाद आप अपना आधार नंबर लिख सकते है अगर आपके पास है तो ।
  • इसके बाद ६ नंबर कॉलम में आपको उस डॉक्यूमेंट का नाम लिखना है जिसे आप अपने आइडेंटिटी के प्रूफ में सबमिट करेंगे। यहाँ हम अपको बताएँगे की आप किन किन डॉक्यूमेंट को आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर दे सकते है ।

तो KYC अपडेट करने के लिए सरकार के द्वारा कुछ नियम बनाये गए है जिनके अनुसार आइडेंटिटी प्रूफ में एक व्यक्ति निचे दिए गए किसी भी दस्ता वेज को दे सकते है।

  1. पासपोर्ट
  2. वोटर आईडी कार्ड
  3. पैन कार्ड
  4. ड्राइविंग लाइसेंस
  5. आधार कार्ड
  6. केंद्र सर्कार या राज्य सरकार दवरा मान्य कोई भी फोटो आईडी प्रूफ ।

भाग (B)

  • यहाँ १ नंबर कॉलम में अपको अपना करंट अड्रेस भरना पड़ेगा पर ध्यान रहे जो डॉक्यूमेंट आप अड्रेस प्रूफ के लिए सबमिट कर रहे है अड्रेस वही भरे अगर अड्रेस मैच नहीं हुआ तो आपका फॉर्म कैंसिल हो जायेगा ।
  • २ नंबर रौ में अपको अपना कांटेक्ट डिटेल्स देना है जैसे मोबाइल नंबर ईमेल आईडी फैक्स नंबर लैंडलाइन नंबर।
  • ३ नंबर रौ में अपको उस डॉक्यूमेंट का नाम लिखना है जिसे आप अपने अड्रेस प्रूफ के लिए सबमिट करोगे पर ध्यान रहे अगर आपका करंट एड्रेस और परमानेंट अलग अलग है तो अपको दोनों के लिए प्रूफ सबमिट करना पड़ेगा।

और अड्रेस प्रूफ के लिए इनमे से कोई दस्ता वेज दे सकते है ।

  1. पासपोर्ट
  2. वोटर आईडी कार्ड
  3. राशन कार्ड
  4. इलेक्ट्रिसिटी बिल
  5. बैंक अकाउंट स्टेटमेंट
  6. एलपीजी गैस बिल
  7. लैंडलाइन टेलीफोन बिल
  8. क्रेडिट कार्ड बिल
  9. डीमैट अकाउंट स्टेटमेंट
  10. बैंक पासबुक
  11. ड्राइविंग लाइसेंस

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए अपने पासपोर्ट कॉपी सबमिट करना अनिवार्य है।

  • इसके बाद ४ नंबर कॉलम में अपको अपना परमानेंट अड्रेस भरना पड़ेगा।

KYC फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए लिंक पे क्लिक करे।

KYC_ApplForm Download

इसके बाद अपको डिक्लेरेशन पे सिग्नेचर करना पड़ेगा जिसमे लिखा हुआ रहेगा की ऊपर आपके दवरा दी गई सभी जानकरी पूरी तरह सही है और अगर कोई जानकारी गलत निकलती है तो इसके लिए आप जिम्मेवार होंगे।

इसके बाद निचे का भाग ऑफिशल उपयोग के लिए छोड़ दे। और फॉर्म कम्पलीट करने के बाद अपना रेसेन्त पासपोर्ट फोटो लगाइये जिसका साइज लगभग 30x40mm होना चाहिए। इसके बाद अपने आईडी प्रूफ और अड्रेस प्रूफ को अटैस्टेड करके SBI KYC फॉर्म के साथ सबमिट करे।