LIC Online Premium Payment – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी प्रीमियम) ऑनलाइन पेमेंट


नमस्कार दोस्तों आज इस लेख में हम आपको एक महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं जो की आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इस लेख में हम आपको LIC Online Premium Payment – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी प्रीमियम) ऑनलाइन पेमेंट के बारे में बताने वाले हैं। परन्तु इसे जान ने से पहले हमें ये जरूर जान लेना चाहिए की भारतीय जीवन बिमा (LIC) है क्या और यह हम क्यों करवाते हैं और यह हमारे लिए क्यों फायदेमंद हैं।

 

जीवन बीमा क्या है  – LIC Kya Hai ?

भारतीय जीवन बीमा निगम एक ऐसा कॉन्ट्रक्ट है जो हर वयक्ति अपने विकट परिस्थितयों के लिए करवा ता है। वयक्ति कोई ऐसी दुर्घटना जिसके लिए वो तैयार नहीं हो अपने लिया बिमा करवा के रखता हैं।  और भविष्य में अगर ऐसा कुछ हो जाता है तो अर्थात कोई दुर्घटना घट जाती है तो यह उस वयक्ति तो एक ख़ास रकम अदा करता है। जो की उसके कठिन परिस्थितियों में उसकी सहयता करेगा।

और  इस कॉन्ट्रैक्ट तो बनाये रखने के लिए पहले तो हमें अपने लिए कोई अच्छी से पालिसी खरीदनी होती है और फिर उसका  निश्चित अवधि काल तक लाभ उठाने के लिए हमें हर साल/महीने/ 3 महीने के अंतराल में LIC Premium भरना पड़ता है।


और इसका लाभ उठाने के लिए बहुत सारे शर्ते को पूरा करना होता है। इनकी जानकारी हम आपको अपने दूसरे लेख “LIC Policy in Hindi” में दे देंगे। इसे हम अपने लिए पेंशन प्लान के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और lic policy online payment के बारे में जानते हैं।

 

LIC Online Premium Payment – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी प्रीमियम) ऑनलाइन पेमेंट :

तो अब आप इंटरनेट की सुविधा से lic की प्रीमियम भी ऑनलाइन भर सकते हो जिसके लिए आपको कभी भारतीय जीवन बिमा निगम के ऑफिस जाना पड़ता था या फिर किसी एजेंट के द्वारा आप अपना प्रीमियम भरते थे। लेकिन अब आप को कोई चिंता नहीं होगी क्युकी आप अब आसानी से घर बैठे ही ये  कर सकते हैं। LIC Online Premium Payment के  सबसे पहले आपको LIC के सरकारिक वेबसाइट में रेजिस्टर्ड करना होगा जो की हम आपको अपने अगले लेख में बताने वाले हैं।

 

LIC Online Payment Through Debit Card :

स्टेप 1  :  सबसे पहले आपको दिए  गए लिंक  https://www.licindia.in  क्लिक करके भारतीय जीवन बिमा निगम के सरकारिक वेबसाइट में जाना है। और होम पेज में आपको customer login को सेलेक्ट करना है। उसके बाद एक नया tab खुलेगा जिसमे आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा। जैसे की आप निचे की इमेज में देख सकते हो।

स्टेप 2 : sign in करने के बाद हमें कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे उनमे से हमें online payment को choose करना है। इस ऑप्शन को क्लिक करने के बाद जो नया पेज ओपन होगा उसमे आपको Proceed का ऑप्शन दिखाई देगा उसे क्लिक करे।

स्टेप 3 :  इसके बाद आपको आपके पालिसी  की due  premium दिखाई जाएगी और Check & Pay का ऑप्शन दिखाया जायेगा। तो जिस पालिसी की प्रीमियम भरनी है उसे सेलेक्ट करे और Check & Pay विकल्प पर क्लिक करे।

स्टेप 4 : उसके बाद आपको आपका पालिसी नंबर, नाम, फ़ोन नंबर, इनवॉइस नंबर इत्यादि दिखाया जायेगा। अगर  आपको सब कुछ सही लगे तो आप Check & Pay में क्लिक कर सकते हैं वरना आप Back ऑप्शन में क्लिक करके फिर से जरुरी डिटेल्स देख सकते हैं।

स्टेप 5 :  इसके बाद आप पेमेंट पेज में पहुँच जाओगे। जहाँ आप Debit Card/Credit Card/Internet Banking/e Wallet/UPI/Bhim किसी भी एक ऑप्शन के माध्यम से आप अपना LIC Online Premium Payment कर सकते हैं। 

तो दोस्तों इस तरह ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से अपने जीवन बिमा के मासिक या वार्षिक प्रीमियम को बड़ी आसानी से भर सकते हो। हम आसा करते हैं की यह लेख आपको पसंद आया हो। ऐसी ही जानकारियों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ और फॉलो करे हमारे ब्लॉग को। 

Leave a Comment