Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना


प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना वर्ष 2015 में श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चालू की गई वह योजना है जिससे वह देश में कन्याओं को पालन पोषण और उनके पढ़ाई लिखाई में मदद मिलेगी। यह देश में लड़कियों के प्रति सोच को बदलने के लिए किया गया है। क्युकी ज्यादा तर माँ बाप लड़कियों को बोझ समझते हैं और उनके पढ़ाई लिखाई में ध्यान न देकर जैसे तैसे उनकी सादी करने के बारे में सोचते हैं और अपना पीछा छुड़ाना चाहते हैं। लेकिन इस सोच को बदलने के लिए ही हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत चालु किया है। और इसी वजह से हम इस लेख में हम Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में लिख रहे हैं। तो आप में से बहुतो के दिमाग में ये प्रश्न आ रहा होगा की What is Sukanya Samriddhi Yojana – सुकन्या योजना क्या है ? तो चलिए इस लेख में आगे जानते हैं की आखिर ये सुकन्या योजना क्या है ?

What is Sukanya Samriddhi Yojana – सुकन्या योजना क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत देश के कई बैंको एवं पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि अकाउंट – Sukanya Samriddhi Yojana Account खोला जायेगा जिसके अंतर्गत केवल घर की लड़की जिसकी उम्र 10 साल या उससे छोटी हो के नाम पर यह अकाउंट खोला जायेगा। इस बचत खाते में अन्य खातों की तुलना में ज्यादा ब्याज दिया जायेगा। और यह रकम केवल और केवल लड़की के 18 वर्ष पुरे हो जाने के बाद उसकी मंजूरी से ही निकाला जा सकेगा। और यह रकम लड़की की शिक्षा और उसकी सादी के लिए सोचकर जमा की जाएगी। जिससे समाज में लड़को एवं लड़कियों के बिच के भेद भाव को ख़तम किया जा सकेगा। Sukanya Samriddhi Yojana Details in Hindi में जाने के लिए आगे पढ़ते रहें। 

Pradhan Mantri Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना :

इस योजना के अंतर्गत हमें कई सारे लाभ हैं जो की निम्नलिखित है :


Sukanya Samriddhi Yojana Benefits in Hindi :

  1. इस योजना के अंतर्गत जमा की गई रकम में आपको आम तौर पर मिलने वाले ब्याज दर से ज्यादा ब्याज मिलेगा। और यह ब्याज दर हर वर्ष चेंज किया जाता है। इसमें अभी तक अधिकतम 9.2 % ब्याज दर दिया गया है।
  2. इस योजना के अंतर्गत जमा की गई राशि के लिए आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। अर्थात यह टैक्स फ्री है।
  3. जब लड़की की उम्र 18 वर्ष हो जाये तो इस रकम का आधा हिस्सा या तो उसकी पढ़ाई या फिर उसकी सादी के लिए निकला जा सकेगा।  
  4. इस योजना के अंतर्गत आप कोई बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में यह खाता खुलवा सकते हैं।
  5. सबसे बड़ी खूबी इस योजना की ये है की आप इसे किसी एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर आप इसे पोस्ट ऑफिस और बैंक के बिच में भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
  6. इस योजना की परिपक्क्वता पूरी हो जाने के बाद भी अगर हम इसमें जमा की गई राशि को न निकाले तो हमें ब्याज मिलता रहेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना के नियम :

  1. इस योजना की अंतर्गत लड़की की उम्र 10 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
  2. या खता लड़की के माता पिता या उसके रिलेटिव लड़की के नाम पर खोल सकते हैं और लड़की के 18 वर्ष होने तक इसकी देख रेख कर सकते हैं।
  3. सुकन्या समृद्धि योजनं के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए लड़की की जन्म प्रमाण पत्र  होना अनिवार्य है।
  4. जब आप यह खाता खोलेंगे उसके ठीक 21 वर्ष बाद इसमें जमा की गई राशि परिपक्क्व होगी।
  5. खाता खोलने के बाद केवल 14 वर्ष तक ही आपको पैसे जमा करने होंगे और सुविधा पूरी 21 वर्ष तक मिलेगी।
  6. इस योजना के अंतर्गत आप कम से कम 1000 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 150000 रूपए जमा कर सकते हैं।
  7. एक लड़की के नाम से केवल एक ही खता खोला जा सकेगा। अगर एक से ज्यादा खाता खोला गया तो पेनल्टी लग सकती है।

Sukanya Samriddhi Scheme Eligibility in Hindi :

  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए लड़की की उम्र अधिकतम 10 साल या फिर उससे कम होनी चाहिए। 
  • जिसके नाम से खाता खुलवाना है उसका जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। 
  • 2nd February 2003 से 1st December 2015 के बिच पैदा हुई लड़कियों के नाम से खाता खुलवाया जा सकता है। 
  • लड़की के लिए खाता या तो उसके माता-पिता या फिर कोई legal guardian खुलवा सकता है। 

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने के लिए जरुरी दस्तावेज :

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अकाउंट ओपन करने के लिए हमें कुछ जरुरी दस्तावेज की जरुरत पड़ेगी जो की निम्नलिखित है। 

  • सुकन्या समृद्धि खाता फॉर्म
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र 
  • माता पिता या गार्जन का पहचान पत्र, पैन कार्ड इत्यादि। 
  • अड्रेस प्रूफ के लिए कोई मान्य दस्तावेज 

List of Authorized Banks for Sukanya Samriddhi Scheme

  • Allahabad Bank
  • Andhra Bank
  • Axis Bank
  • Bank of Baroda (BoB)
  • Bank of India (BoI)
  • Bank of Maharashtra (BoM)
  • Canara Bank
  • Central Bank of India (CBI)
  • Corporation Bank
  • Dena Bank
  • ICICI Bank
  • IDBI Bank
  • Indian Bank
  • Indian Overseas Bank (IOB)
  • Oriental Bank of Commerce (OBC)
  • Punjab National Bank (PNB)
  • Punjab & Sind Bank (PSB)
  • Syndicate Bank
  • UCO Bank
  • Union Bank of India
  • United Bank of India
  • Vijaya Bank
  • State Bank of India (SBI)
  • State Bank of Patiala (SBP)
  • State Bank of Bikaner & Jaipur (SBBJ)
  • State Bank of Travancore (SBT)
  • State Bank of Hyderabad (SBH)
  • State Bank of Mysore (SBM)

आप ऊपर दिए गए किसी भी बैंक में अपने लड़की के लिए सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवा सकते हैं। या फिर आप अगर बैंक में न खुलवाना चाहे तो आप किसी पोस्ट ऑफिस में जाकर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

आवशयक सुझाव :

कृपया ये ध्यान में रखे की जब आप यह खता खुलवाए उस समय आपके प्रीमियर भरने की जो तारीख है उसके अंदर ही हमेसा अपना प्रीमियर भर दे। अगर आप ये नहीं कर पाते हैं तो आपको न्यूनतम 50 रूपए की पेनाल्टी लग सकती है। 

हम आशा करते हैं की यह लेख आपको पसंद आये और इसमें दी गई जानकारी आपके लिए काम की निकले। ऐसे ही जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ और फॉलो करे हमारे ब्लॉग को। 

Suggested Articles :

 

Leave a Comment